अलग-अलग गांव में किशोरी व महिला को जहरिले जंतु ने डंसा
राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में एक किशोरी व एक महिला को जहरीले जंतु ने डंस लिया परिजनों ने दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया जहां दोनों का चल रहा है उपचार।
राजगढ़ थाना क्षेत्र के धनसीरिया गांव निवासी 15 वर्षीय अंशिका को घर मे ही किसी जहरीले जंतु ने डस लिया वहीं बैडाड गांव निवासी 45 वर्षीय सुमन शुक्ला अपने घर मे कूड़ा करकट उठा रही थी इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने डस लिया दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य राजगढ़ लाया गया जहां पर चिकित्सक डा संतलाल द्वारा दोनों को एंटी वेनम इंजेक्शन लगाकर इलाज किया जा रहा है उपचार से दोनों की हालत में सुधार है।
मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today Mirzapur“