वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने अपने जन्मदिन पर टीबी रोगियों को दी पोषण सामग्री
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालगंज में अधिक्षक डॉक्टर अमर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में 5 टी बी रोगियों को गोद लिया गया। भौतिक वादी युग में जहां लोग आज कल अपने जन्म दिन के अवसर पर पार्टियां आदि कर रहे हैं, तो वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने बृहस्पतिवार को अपने जन्म दिन को सादगी पूर्वक मनाते हुए क्षय रोग से ग्रसित मरीजों को पोषण सामग्री वितरण किया।
जिसमें मूंगफली, सत्तू, गजक, भुना चना, गुड़, विटामिन, बोर्न बीटा आदि शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉक्टर अमर बहादुर सिंह ने टी बी रोग संबंधित समस्त लक्षण की जानकारी दी। डॉक्टर योगेश दुबे ने लोगों को अपील करते हुए कहा कि टी बी रोग से प्रभावित मरीज को बढ़ चढ़ कर मदद करने के लिए समाज के लोग आगे आएं।
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने कहा कि सभी मरीजों से नियमित दवा लेने और स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत आने पर अस्पताल से संपर्क करने की बात कही। डॉक्टर पंकज कुमार ने कहा कि टी बी उन्मूलन में जनसहभागिता जरूरी है, इसे केवल सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। सक्षम लोगों को आगे आकर टी बी मरीजों का सहयोगी बनना चाहिए और क्षय मित्र बनकर गोद लेने के लिए सभी को आगे आना चाहिए।
इस दौरान निम्न लोग उपस्थित रहे:
- डॉक्टर अमर बहादुर सिंह
- डॉक्टर योगेश दुबे
- डॉक्टर एस पी सिंह
- डॉक्टर पंकज कुमार
- डॉक्टर राजेश सिंह
- डॉक्टर कैलाश कुमार बिंद
- डॉक्टर प्रतिभा सिंह
- वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद
- शब्बीर अहमद
- नीरज सिंह
- एल टी मुकेश सिंह
- राजेश एल टी एस एन सरोज
- फार्मासिस्ट सुजीत
- सिद्धार्थ उपाध्याय आदि लोग थे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“