मिर्जापुर में लोक निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन:
- भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर चला नोटिस का डंडा
लोक निर्माण विभाग ने दूधनाथ तिराहा से लाल भैरव कंतित और बरतर तिराहा तक अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए कई लोगों को नोटिस चस्पा किया है। ये लोग लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अनाधिकृत रूप से कब्जा करके निर्माण कर रहे थे। विभाग ने इन लोगों को समय सीमा के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया है, ऐसा न करने पर विभाग खुद कब्जा हटाएगा और कब्जाधारकों से हर्जाना वसूल करेगा।
ऐसा माना जा रहा है कि दूधनाथ तिराहा से कंतित विंध्याचल मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण हो सकता है।
*नोटिस चस्पा होने के बाद क्या हो रहा है लोगों में हड़कंप मच गया है
- विभाग ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाने पर हर्जाना वसूला जाएगा और बुलडोजर से अवैध निर्माण गिराया जाएगा।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
