मिर्जापुर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर विंध्याचल के अमरावती स्थित शिव दादू आश्रम के पुजारी ने अपने गुरु शिव दादू आश्रम के संस्थापक विभूति नारायण पगला बाबा की याद में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया।
आगे बताते चलें की शिव दादू आश्रम की स्थापना 2007 में विभूति नारायण शिव दादू की कृपा से पवित्र किया गया। लगभग बीस वर्षो से लोग इस आश्रम में जनपद ही नहीं कई प्रदेशों से आते रहें है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी इस आश्रम में बराबर आया करते हैं।
आश्रम के पुजारी ने बताया कि महागुरु विभूति नारायण शिव दादू के नाम से पुरे भारत में कई आश्रम स्थापित हैं जिनका चमत्कार देख लोग हमेशा यहां अपनी मुरादें लेकर आते हैं और उनकी मुराद महागुरु की कृपा से पूरी होती है। उन्होंने बताया की महागुरु द्वारा 13 अप्रैल 2017 में समाधी लिया है तब से लेकर अब तक आश्रम की देखरेख वो ही करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महागुरु के बारे में हम इस प्रकार से बता नहीं पाएंगे लेकिन उन्होंने बहुत सी चमत्कार को किया है जो अनगिनत है।
वहीं मध्य प्रदेश के भीम सिंह ने बताया कि हम 2000 से लगातार आ रहे हैं और पहली बार अपनी शादी के कई वर्ष तक पिता का सुख ना मिलने पर यहां आया गुरूजी को आप बीती सुनाई तो गुरूजी बहुत नाराज हुए लेकिन कुछ नहीं कहा निराश होकर सुबह जब वापस जाने लगे तो गुरुजी ने बुलाया और कहा जा तेरी झोली भर जाएगी और गुरूजी कि महान कृपा हुई बेटे ने जन्म लिया और आज वो 14 वर्ष का हो गया हैं।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
