मिर्जापुर: बाढ़ प्रबंधन के लिए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में कर्मचारियों की तैनाती
मिर्जापुर में बाढ़ के प्रबंधन के लिए जनपद मुख्यालय पर स्थापित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बाढ़ कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जिसका दूरभाष नंबर 054242-256357 है।
कंट्रोल रूम में तैनात अधिकारी और कर्मचारी
- अपर उप जिलाधिकारी सदर को प्रभारी अधिकारी बाढ़ कंट्रोल रूम और आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता को सहायक प्रभारी बाढ़ कंट्रोल रूम नामित किया गया है।
- कंट्रोल रूम में विशाल सिंह, रामचंद्र, संजय सैनी, सतीश कुमार और राजित राम की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे शिफ्टवार काम करेंगे।
जिलाधिकारी के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि बाढ़ कंट्रोल रूम में कोई भी कर्मचारी अपने रिलीवर के आने पर ही ड्यूटी स्थल छोड़ेगा।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
