चक रोड क्षतिग्रस्त, बनवासी बस्ती में आने-जाने में भारी परेशानी
चील्ह क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक बनवासी बस्ती को जोड़ने वाला चक रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो गई है, जिससे इस मार्ग से गुजरना राहगीरों और ग्रामीणों के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं रह गया है।
गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस चक रोड पर पानी भर जाने से फिसलन का खतरा बढ़ गया है, जिससे बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को विशेष तौर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस चक रोड की हालत बीते कई वर्षों से खराब होती जा रही है, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। चुनावी समय में जनप्रतिनिधि आश्वासन तो देते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही सारे वादे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के मौसम में उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित न हो। इस खराब सड़क के कारण जहां एक ओर आवागमन ठप हो रहा है, वहीं दूसरी ओर किसी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। प्रशासन को जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर जमुना बनवासी,बदई वनवासी, सुभाष, सुनील, काशी आदि लोग उपस्थित रहे।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
“Today Mirzapur“
