तीसरी बार मूर्ति गायब, सपा का फूटा गुस्सा — दीपनगर चौराहे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सपा ने प्रदर्शन कर बाबा साहब की मूर्ति लगाने की मांग की
मिर्जापुर के दीपनगर में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।
सपा जिलाध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता
सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने पार्टी कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मड़िहान क्षेत्र के संतनगर थानान्तर्गत दीपनगर चौराहा पर लगी आदमकद प्रतिमा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा 17 जुलाई 2025 को रात में गायब कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना तीसरी बार हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिये।
प्रदर्शन में मौजूद रहे प्रमुख लोग
प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्या, पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुरेंद्र जी पटेल, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा गणेश केशरी, राजनरायन निराला कोल, राजेश भारती, जमुना यादव, संतबीर मौर्या, विकाश केशरी, गप्पू यादव, शैलेष पटेल सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
