इनरव्हील क्लब मीरजापुर विंध्या का इंस्टॉलेशन समारोह कृष्णा पैलेश मीरजापुर में भव्य तरीके से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना त्रिपाठी कोषाध्यक्ष मीरजापुर रहीं। क्लब फाउन्डर श्रीमती अपराजीता सिंह भी उपस्थित रहीं।
नई कार्यकारिणी का गठन
कार्यक्रम में 2025-26 सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। रचना गुप्ता को अध्यक्ष, निरू चौरसिया को उपाध्यक्ष, निधि श्रीवास्तव को सचिव, जसविंदर कौर को कोषाध्यक्ष, कुशुम गुप्ता को ISO और डॉ. नेहा दुबे को एडिटर पद पर नियुक्त किया गया।
एक्सक्यूटिव मेम्बर्स और एडवाइजरी कमेटी
एक्सक्यूटिव मेम्बर्स में सुमन शर्मा, रागिनि गुप्ता, रीता मिश्रा, अनीता श्रीवास्तव, सावित्री यादव, मधुमाधुरी और सीमा श्रीवास्तव रहीं। एडवाइजरी कमेटी में डॉ. स्नेह लता द्विवेदी, समा नवाज, अनीता यादव, मिटू बनर्जी और शशिबाला गुप्ता रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्य
कार्यक्रम के दौरान क्लब ने कई सामाजिक कार्यों को पूरा किया। जरूरत मंद बच्चे को साइकिल और एक अन्य जरूरत मंद बच्ची को वार्षिक स्कूल कॉस्ट दी गई। वृद्ध जनों को चश्मा वितरित किया गया।
सम्मान और आभार
कार्यक्रम के दौरान सुहानी केशरवानी को ताइक्वांडो प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया और नमन गुप्ता को उनके सहयोग के लिए क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन डॉ. स्नेहलता द्विवेदी ने किया और समापन के समय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
“Today Mirzapur“
