अलग अलग गांवों में दो युवकों को जहरीले जंतु ने डंसा,हालत गंभीर
मड़िहान
राजगढ़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में जहरीले जंतु के डसने से दो युवक अचेत हो गए।दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर देख दोनो को रेफर कर दिया गया।
गढ़वा गांव निवासी 22 वर्षीय अंबुज व लूसा गांव निवासी 20 वर्षीय धनराज रविवार को खेत में काम कर रहे थे।उसी वक्त घास में छुपे किसी जहरीले जंतु ने डंस लिया।दोनो युवक भागकर घर पहुंचे कुछ देर बाद अचेत हो गए अचेतावस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया क्षेत्र में आये दिन विषैले जंतु के काटने से लोगों की हालत बिगड़ रही है।
लेकिन स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम वैक्सीन रहने के बावजूद कोई स्नेक स्पेशलिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति नहीं होने से सीएचसी व पीएचसी के चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं।
मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today Mirzapur“
