आकाश उपाध्याय बने गौ संरक्षण दल के जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ता में खुशी की लहर
कछवा। क्षेत्र के सरावां गांव निवासी वरिष्ठ स्वयं सेवी आकाश उपाध्याय को गौ संरक्षण दल के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष श्री नारायण द्विवेदी व संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महंतश्री बजरंग दास जी महराज गोठवारा पीठाधीश्वर हनुमान गढ़ी अयोध्या के निर्देश पर जिला इकाई में जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके जिला उपाध्यक्ष बनने की जानकारी मिलते ही दल के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि आकाश उपाध्याय लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं। अब उनकी तैनाती मीरजापुर में ही जिला उपाध्यक्ष के रूप में की गई है। दल व भाजपा कार्यकर्ता के अलावा कई नामचीन हस्तियां उनके आवास पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंचे।
कछवां से शिवम मोदनवाल की रिपोर्ट
” Kachhwa Today Mirzapur“