जिलाधिकारी ने कोन ब्लाक के ग्राम हरसिंहपुर में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत किया निरीक्षण
- बाढ़ चैकियों पर कर्मचारियों को सतर्क रहने व राहत शिविर बनाने का दिया निर्देश
मीरजापुर गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन आज विकास खण्ड कोन के ग्राम हरसिंहपुर में गंगा तट पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा वहां के फसलों व जल स्तर के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलठी में स्थापित बाढ़ चैकी का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए व्यवस्थाओं व कर्मचारियों की उपस्थिति आदि का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ चैकियों के कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश देने के साथ ही गंगा के जल स्तर पर लगातार नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गंगा नदी का जलस्तर आगे बढ़ने पर यदि किसी गांव वालों परेशानी होती है तो तत्काल उसकी सहायता करें। किसी भी स्तर पर समस्या आने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी, बाढ़ चैकियों पर निर्धारित सभी सामाग्रियां/उपकरण उपलब्ध होने चाहिए। जिलाधिकारी ने मिश्री लाल इण्टर कालेज मवैया में वैकल्पिक व्यवस्था हेतु राहत शिविर बनाने का निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को देते हुए विद्यालय के कक्षों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में दो तहसीलों सदर व चुनार से होते हुए गंगा नदी बहती है जिसमें नदी किनारे कई गांव होने के कारण बाढ़ की सम्भावना बनी रहती हैं। गंगा नदी का चेतावनी बिन्दु 76.724 मीटर है जबकि वर्तमान में गंगा नदी का जल स्तर 74 मीटर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि यमुना और बेतवा नदियों में जल स्तर वृद्धि होने के कारण तीन सेंटीमीटर प्रतिघण्टा से नदी के जल स्तर में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दृष्टिगत बनाई गई टीमें लगातार निगरानी कर रहें सभी लोगो को अलर्ट भी जारी कर दिया गया है बाढ़ चैकियां व आपदा राहत शिविर को तैयार रखने का निर्देश दिया गया, सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा बाढ़ शिविरों चैकियों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा हरसिंहपुर, मल्लेपुर में गंगा तट, तिलठी में बाढ़ चैकी व मवैया में बाढ़ राहत का निरीक्षण कर जायजा लिया गया, सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए गए। तहसील सदर व चुनार को मिलाकर कुल 37 बाढ़ चैकियां एवं 15 से अधिक बाढ़ राहत शिविर बनाई गए जिसमें शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, इसके अतिरिक्त सभी ग्राम प्रधानों के अलावा तहसील व जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया हैं। सिंचाई, बिजली, राजस्व व विकास विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियों तैयार कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
