चिल्ह मिर्जापुर विकास खंड कोन से ग्राम पंचायत सागरपुर में नेहरू युवा केंद्र मिर्जापुर (युवा कार्यक्रम एवं एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा ,, एक पेड़ मां के नाम,, कार्यक्रम का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के संचालक श्री शिव धनी यादव ने बताया एक पेड़ मां के नाम एक प्रयास है जो हमारी पृथ्वी माता और प्राकृतिक के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है
इस कार्यक्रम का हमारा मुख्य उद्देश्य है कि मां के नाम पर एक वृक्ष लगाना और जिस प्रकार हम अपनी मां का समय-समय पर ध्यान देते हैं और सुरक्षा एवं सेवा करते हैं इस प्रकार हम इस पेड़ का भी सुरक्षा करेंगे जिससे यह पेड़ बड़ा होकर हमारे जीवन में एक मां के जैसा अहम भूमिका निभाएगा जैसे कि पोषण देना प्राण वायु ऑक्सीजन देना फल देना फूल देना लकड़ी देना इत्यादि पेड़ हमारे जीवन में सहयोग प्रदान करते हैं और पृथ्वी पर जीवन के लिए पेड़ महत्वपूर्ण है।
पेड़ एक माध्यम जलवायु बनाए रखने और हमें कठोर मौसम की स्थिति से बचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। पेड़ प्राकृतिक की ढाल की तरह जो मिट्टी के कटाव और सूखे जैसी आपदाओं को रोकते हैं। इसी के साथ-साथ पेड़ों द्वारा की जाने वाली सबसे अच्छी चीजों में से एक हवा से कार्बन डाई ऑक्साइड को अवशोषित करती है और हमें सांस लेने के लिए एक स्वच्छ ऑक्सीजन देता है। परंतु अफसोस की बात है कि लोग अक्सर अपनी जरूरत के लिए पेड़ काट रहे हैं। परंतु पेड़ लगा नहीं रहे हैं यह एक समस्या है। जिससे हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है इसी के साथ शिव धनी द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए उपस्थित लोगों को पौधा देकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
“Today Mirzapur“
