दहेज हत्या के अभियोग में 2 अभियुक्त गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना अदलहाट पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आशीष और सुनीता देवी को उप निरीक्षक हरिनाथ राम और उनकी टीम ने गिरफ्तार किया।
क्या था मामला?
दिनांक 17 जून 2025 को वादी दशमी पटेल ने नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध वादी की पुत्री की दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और जान से मार देने के संबंध में लिखित तहरीर दी थी। इस पर थाना अदलहाट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
गिरफ्तारी के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए महिला संबंधित अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
अग्रिम कार्यवाही
अभियुक्त आशीष और सुनीता देवी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
