आज दिनांक-26- 06- 2025 को नगर विधानसभा के सरदार पटेल चौराहा भरूहना में कार्यकर्ता सौरभ दुबे के मकान पर नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी के अध्यक्षता में आरक्षण के जनक,महान समाज सुधारक श्री छत्रपति शाहू जी महाराज जी की जयंती मनाई गई।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में किसान मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष*आदरणीय श्री रामबली सिंह पटेल जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव आदरणीय श्री आनंद सिंह पटेल जी एवं जिला अध्यक्ष आदरणीय ई. राम लोटन बिंद जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शुरू करने से पहले श्री छत्रपति शाहू जी महाराज जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया,तत्पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा शाहू जी महाराज के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में गारिमामयी उपस्थिति जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल जी,जिला उपाध्यक्ष श्री संजय उपाध्याय जी,नगर विधानसभा अभिभावक श्रीमती नमिता केशरवानी जी, श्रीमती पूनम सिंह जी, मो.आरिफ अली मंसूरी,श्री राहुल ओझा जी,श्री प्रशांत शुक्ला जी, श्री रमाकांत कसेरा जी,श्री सुशील अग्रहरि जी,श्री कृष्ण कुमार बिंद जी,नगर जोन अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद केशरवानी जी,कोन जोन अध्यक्ष श्री अर्जुन सोनकर जी,श्री दीपक पटेल जी, मो.इश्तियाक मंसूरी,श्री रोहित सोनकर जी,ई.शुभम दुबे जी,श्री सौरभ दूबे,श्री गौरव दूबे जी,बूथ अध्यक्ष श्री सोनू गुप्ता जी,जी,श्री दिनेश तिवारी जी,श्री विपिन तिवारी जी,सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित करते समापन की घोषणा किया।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
“Today Mirzapur“