लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के बढ़ौना बाबा शिव मंदिर पतार कलां में रुद्राभिषेक व वृहद भंडारे का शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि विधान से भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुई। लालगंज ब्लाक के तीन बार निर्वाचित व्लाक प्रमुख डॉक्टर जयकुमार सिंह ने रविवार को बताया कि रुद्राभिषेक के बाद वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के शिव भक्तों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया। वहीं पर अंतर्राष्ट्रीय संत बाल योगी में संजय महाराज ने भगवान शिव के रुद्राभिषेक के महत्व को बताया। इस दौरान मंत्रों उच्चारणों शंखनाद एवं हर हर महादेव के जय घोष के बीच पूरा वातावरण भक्ति में हो गया। भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर डॉक्टर जयकुमार सिंह ने आए हुए शिव भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
