नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ईओ,कर्मचारियों ने कर निर्धारण अधिकारी अरविन्द यादव को अंगवस्त्र,स्मृतिचिन्ह देकर दी विदाई
मीरजापुर।नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी का शासन द्वारा मथुरा वृन्दावन नगर निगम में ट्रांसफर किया गया है।इसी को लेकर शनिवार को पालिका के प्रधान कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जहां नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी,ईओ जी लाल,सभासद,पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र,माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी।विदाई समारोह में सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ सामाजिक जीवन और पालिका के साथ रहे अनुभव को सांझा किया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि कर निर्धारण अधिकारी ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ किया है।
नगर पालिका की टैक्स वसूली को बढ़ाने में इनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है।नगर पालिका के डिजिटलीकरण में इंडियन बैंक के साथ समन्वय बनाकर प्रदेश की पहली पालिका बनाने में पूरा योगदान दिया है।इन्होंने पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर पालिका में अपना विशेष योगदान दिया है।इनके व्यवहार कुशलता के कायल सभी है।इनके जाने से कई लोगों की आंखें नम है,मैं इनके आगे के जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।इस मौके पर ईओ जी लाल ने कहा कि मैं पहले भी इनके साथ काम कर चुका हुं और भविष्य में भी चाहता हूं कर निर्धारण अधिकारी मेरे साथ ही काम करे।इन्होंने मीरजापुर नगर पालिका में कर वसूली में शानदार कार्य किया है।इनके नेतृत्व में मीरजापुर कर वसूली का प्रतिशत बढ़ा है।
नवरात्रि मेले को भी सफल बनाने में विशेष योगदान देते थे,इनके कार्य शैली से नगर पालिका को बहुत फायदा पहुंचा है।इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने कहा की इन बीते सालो में कार्य करते-करते मीरजापुर से अपनत्व हो गया था।पालिका में किए गए कार्य और अनुभव हमेशा जिंदगी में याद रहेगा।मैं इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष,सभासद एवं उन सभी अधिकारियो और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।
जिनके सहयोग से इन कार्यों को करवा पाया।इनके दिए गए प्यार और सम्मान को हमेशा याद रखूंगा।इस मौके पर सभासद इंद्रजीत सिंह पटेल,अलंकार जायसवाल,रूपेश यादव,शरद सरोज,राजेश सोनकर,राम यादव,शिव सोनी,ईओ जी लाल,कर अधीक्षक शरदेन्दु सिंह,आरआई राजित यादव,अनिल जायसवाल,संजय पटेल,राकेश गुप्ता,विक्की मौर्या,नवीन सिंह,किशन शर्मा,मृत्युंजय सिंह गहरवार,दशरथ सोनकर,आशीष सुदर्शन,मुकेश गुप्ता,अनुराग गुप्ता,शुभम् मोदनवाल,रोहित जायसवाल,संजय कुशवाहा,अवधेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“