गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन
गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या के3 अवसर पर नगर के विजयपुरा भटौली रोड स्थित डॉ. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में गुरु वंदना एवं कुं नव कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चन्द्र सर्राफ, डायरेक्टर आयुष कुमार सर्राफ एवं डायरेक्टर प्रीती सर्राफ ने विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों संग देव आवाहन, सप्तऋषि को नमन करते हुए कलश स्थापना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ आयोजन को प्रारम्भ किया।
यज्ञ और पूजन
देव सत्ता, गुरु सत्ता का ध्यान एवं विधिवत पूजन के बाद यज्ञ आरम्भ किया गया जिसमें जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के संग विद्यालय परिवार के समस्त लोगों ने यज्ञ में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं सूर्य मंत्र से आहुति दी। उपस्थित सभी लोगों द्वारा एक साथ मंत्रोच्चारण से यज्ञ स्थल पर अलौकिक अनुभूति हुई।
गुरु वंदना और सम्मान
यज्ञ के बाद विद्यार्थियों एवं अध्यापिकाओं ने सम्पूर्ण जगत को अपने प्रकाश से आलोकित करने वाले सूर्य देव को गायत्री मंत्र के साथ जल अर्पित किया। बच्चों ने अपने शैक्षिक गुरुओं का तिलक, माल्यार्पण एवं आरती करके भारतीय संस्कृति के अनुसार उनके प्रति सम्मान प्रकट किया एवं गुरु को नमन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।
जिलाधिकारी का संदेश
कार्यक्रम में बच्चों को गुरु के महत्व के बारे में समझाते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा बताया गया कि जिस प्रकार सूर्य अपनी उपस्थिति से सम्पूर्ण जगत के अंधकार को हर लेते हैं और प्रकाशित आलोकित कर देते हैं ठीक उसी प्रकार गुरु अपने ज्ञान चेतना से शिष्य की बुद्धि को चैतन्य पूर्ण करके जीवन को सार्थक कर देते हैं।
उपस्थित लोग
- जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन
- दिनेश चन्द्र सर्राफ (चेयरमैन)
- आयुष कुमार सर्राफ (डायरेक्टर)
- प्रीती सर्राफ (डायरेक्टर)
- आकांक्षा गुप्ता
- साधना तिवारी
- अमृता सिंह
- दीक्षा रावत
- अनन्या सेठ
- वैष्णवी गुप्ता
- देव नारायण शर्मा
- उषा शर्मा
- घनश्याम पांडेय
- इंदुमती मिश्रा
- साक्षी शुक्ला
- आराधना
- सौम्या
- विष्णुकांति
- आस्था
- रवि यादव
- महेंद्र गुप्ता
संकल्प और उदघोष
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु एवं ज्ञान का महत्व समझकर विपरीत परिस्थितियों में भी कर्तव्य पथ पर अडिग होकर चलते रहने की प्रेरणा के साथ सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में “अंधकार कितना भी हो पर सूरज कभी न हारा है, हम युग का निर्माण करेंगे यह संकल्प हमारा है” का उदघोष किया।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“
