प्रिंस सिंह श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत
- सुनील कुमार सिंह नगर महासचिव, व अर्पित सिंह नगर उपाध्यक्ष
मीरजापुर। मिर्जापुर जनपद में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा अपने इकाई का निरंतर विस्तार कर रही है एवं नए सदस्य एवं पदाधिकारी को मनोनीत कर रही है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह गहरवार ने
ठाकुर प्रिंस सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला मिर्जापुर ,सुनील कुमार सिंह को नगर महासचिव मिर्जापुर व अर्पित सिंह को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को माला पहनकर एवं लड्डू खिलाकर उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई एवं उनसे यह आशा की गई कि वह जनहित में सदैव समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार ने कहा कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा मिर्जापुर जनपद में हर मजलूम गरीब पीड़ित हुआ प्रताड़ित किए जाने वाले लोगों के साथ है और उन्हें हर स्तर पर न्याय दिलाने का काम करेगी।
इस अवसर पर युवराज सिंह युवा नगर अध्यक्ष , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
अभिषेक सिंह धवल ,जयप्रकाश सेठ,धीरज सिंह, संजय सिंह, हेमंत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“