पिता ने पैसा नहीं दिया तो पुत्री ने निगला जहर ,हालत गंभीर
मड़िहान राजगढ़ थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में रविवार की दोपहर किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।
सोनवर्षा गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी शिवद्वार दर्शन करने जाने के लिए पिता से पैसे मांग रही थी। पिता द्वारा पैसा देने से इनकार करने पर आवेश में आकर किशोरी ने घर मे रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर किशोरी का उपचार किया जा रहा है जहां किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
मिर्जापुर मड़िहान से महेंद्र सिंह की रिपोर्ट
” Marihan Today Mirzapur“
