मीरजापुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, विंध्याचल मंदिर में मारपीट के 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मीरजापुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के आरोप में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी विन्ध्याचल मंदिर में मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में शामिल थे।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में आरोपियों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष विन्ध्याचल को निर्देश दिए थे। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने सुमित पाण्डेय और सम्राट पाण्डेय नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी बावली चौराहा थाना विन्ध्याचल जनपद मीरजापुर के निवासी हैं।
Rajan Gupta
Editor in chief
“Today Mirzapur“