विजयपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर आश्रम में भव्य रूप से गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा दूर दराज आए भक्तों ने पूजन अर्चन किया स्वामी हसानंद महाराज जी ने प्रवचन करते हुए कहा कि मनुष्य को मानव शरीर मिला है उसे अच्छे कार्यों में लगाना चाहिए और उन्होंने कहा कि गुरु दो प्रकार के होते हैं एक जो संसार की बात बताते हैं वह प्रकृति के गुरु होते हैं जबकि जो परमात्मा से परिचय कराते हैं वह वास्तविक गुरु होते हैं और उन्होंने कहा कि गुरु कुम्हार की तरह होते हैं जो अपने शीर्ष को सही मार्ग दिखाते हैं शहर एवं अनेक गांव से आए श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गुरु के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा हमें आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा का स्मरण कराती है संध्या आरती एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ ।इस अवसर पर गुड्डू यादव, अजय श्रीवास्तव, मोनू त्रिपाठी, देवी प्रसाद हलवाई आदि बहुत से भक्त गढ़ उपस्थित रहे।
सुशील कुमार उपाध्याय की रिर्पोट
“Today Mirzapur“
